स्वप्न देखती आँखों को खुला हमेशा रखना
बंद कहीं हो ना जाये यह दुआ हमेशा करनाकी कहीं जब पूरा होने वाला हो, वो सपना
तब आँख तुम्हारी खुल भी न पाएगी
और भलेही दोष तुम्हारा सारा किस्मत ले जाएगी
पर सच तो होगा यह की जब मौका मिला था
तब तुमने तो अपनी आंखे बंद कर रखी थी
और बाद में कह दिया की किस्मत आड़े मेरे खड़ी थी
पर यह तो समझो ओ अनजानेकी जो खोया वो तुमने खोया
किस्मत का क्या जाता ?
वो तो तुम्हे मौका दे-दे हारी जाती है
पर अक्ल कहाँ तुम्हे आ पाती है
ऐसे में तो तुम सदा ही सोते रहोगे
बाद में किस्मत को कोस
जिंदगी भर खोते रहोगे|